राकेश यादव, देवरी/सागर (यूपी), NIT:

मुक्तिधाम सफाई अभियान के दसवें चरण में बेलढाना रोड स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन, पृथ्वी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील रिछारिया, लक्ष्मी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश चौरसिया, बाजार वार्ड पार्षद काशीराम पटेल, समाजसेवी सुनील कबीरपंथी, नीरज तिवारी, राजा गुप्ता, गोपाल, कल्याण, लच्छी, पप्पू व समाजसेवी बंधु उपस्थित रहे। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने कहा कि मुक्तिधाम सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक चलाया जाएगा जिसमें आप सभी पधारकर इस मुक्तिधाम सफाई अभियान को गति प्रदान करें।
