रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के राणापुर कल्याणपुरा में कांग्रेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।
संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण जिले के हर मैदानी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी जाएगी।

इसी परिपेक्ष में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी हमीद काजी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका की अनुशंसा पर झाबुआ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह राठौर व मथियास भूरिया को राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राणापुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश गाहरी व कल्याणपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गरवाल की नियुक्तियों के आदेश जिला कांग्रेस को प्राप्त हो चुके हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी जिला कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन प्राप्त कर गठित करेंगे।
इनकी नियुक्ति पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर रूप सिंह डामोर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर संगठन मंत्री जसवंत सिंह भाबर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर आशीष भूरिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाभर गौरव सक्सेना शंकर सिंह भूरिया चंदूलाल पडियार सुरेश समीर ठाकुर रविंद्र सिंह गोपाल शर्मा हेमेंद्र बबलू कटारा धूमा डामोर रशीद कुरेशी मालू डोडियार वसीम सैयद मकना निनामा जितेंद्र शाह बापू सिंह कटारा कमलेश चौहान सुनीता अलावा प्रताप सिंह सोलंकी आदि नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी वह प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
