मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना चौक कोतवाली अंतर्गत महेंद्र ज्वैलर्स की दुकान पर मोबिन जनपद मुजफ्फरनगर, तबस्सुम जनपद सहारनपुर, सानिया जनपद मुजफ्फरनगर नकली चांदी के आभूषण बेचने के लिए गए, दुकनदार को शक होने पर आभूषणों की जांच की तो उस में चांदी नही थी, दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। योगेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली के नेतृत्व में व0 उ0 नि0 कुलदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ पुरुष सहित तीनों लोगों को गिरफ्तार कर 11 जोड़ी पायल, 1 बचकाना कड़ा, 1 गले की चेन, 7800 रुपए बरामद किया।
सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि कल थाना चौक क्षेत्र के सर्राफा बाजार में महेंद्र ज्वेलर्स की दुकान पर 2 महिला एक पुरुष चांदी के जेवर बेचने के लिए गये थे, दुकानदार को शक हुआ तो उसने जेवर की जांच की तो उसमें चांदी नहीं थी। दुकानदार ने थाना चौक कोतवाली पर तहरीर दी और पुलिस ने मोबिन जनपद मुजफ्फरनगर सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
