जिला कलेक्टर ने रामा क्षेत्र के स्कूलों एवं छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर ने रामा क्षेत्र के स्कूलों एवं छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा विकासखण्ड रामा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान स्कूलों एवं छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

श्रीमती सिंह ने छापरी रजला में आयोजित विकासयात्रा में शामिल होने के पश्चात शैक्षणिक गुणवता में सुधार के लिये शासकीय माध्यमिक विद्यालय छापरी (रजला) में स्कूल में अध्यनरत बच्चों से रूबरू चर्चा की एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था को देखा। यहां पर उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर बच्चों से प्रश्न पूछे एवं व्यवस्था का जायजा लेकर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातासुला डांगी में उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर बच्चों से प्रश्न पूछे एवं व्यवस्था का जायजा लेकर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये।

इसके पश्चात शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मातासुला डांगी में पहुंच कर वहां उपस्थित बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ने रामा क्षेत्र के स्कूलों एवं छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

इसके पश्चात एकीकृत शासकीय हाईस्कूल मातासुला डांगी, प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुरा एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय वागलवट भूरिया का भी आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षा एवं व्यवस्था की जानकारी ली।

उचित मूल्य की दुकान वागलावट भूरिया में दुकान के स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया एवं ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर दिये जा रहे खाद्यान्न की मात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शासकीय मा. विद्यालय वडलीपाडा संकुल केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर छात्र- छात्राओं से रूबरू चर्चा की एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। श्रीमती सिंह ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

इसके पश्चात् उचित मूल्य की दुकान वडलीपाडा का आकस्मिक निरीक्षण किया, स्टाक रजिस्टर से स्टाक का सत्यापन करवाया एवं ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सुनील कुमार झा, तहसीलदार सुनील डावर, सीईओ जनपद पंचायत रामा विरेन्द्र सिंह रावत, बीईओ रामा सिरोठिया, नायब तहसीलदार सुश्री बबली बर्डे आदि अधिकारी/कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version