दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को मुंबई के एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स से किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को मुंबई के एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स से किया गया सम्मानित | New India Times

दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को दिंडोशी मुंबई के एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन अखिलेश सिंह द्वारा अविस्मरणीय यादों और हर्षोल्लास के साथ ताज, सांताक्रुज में सम्पन्न हुआ। बॉलीवुड के अलावा बिजनेस एवं सामाजिक कार्यों में सफल लोग पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रयासों से लोगों को प्रेरित करते हैं। वे अपने उल्लेखनीय कार्यों से सम्मानित होते हैं। इन्हीं विशिष्ट लोगों में से एक दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को दिंडोशी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। इस दौरान दिलशाद एस. खान ने अखिलेश सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल सहित सभी लोगों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। अवार्ड समारोह में फिल्म, टीवी, वेबसिरिज में काम करने वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने भाग लिया। जिसमें ‘कुंडली भाग्य’ से अनीशा हिंदुजा, ‘बिग बॉस 15’ से प्रतीक सहजपाल, ‘इश्क में मरजावां 2’ से चांदनी शर्मा, ‘उतरन पिया रंगबाज एवं जन्म जन्म का साथ’ से गौरव एस बजाज, डोनल बिष्ट (टीवी अभिनेत्री), ‘भाभी जी घर पर हैं’ से सलीम जैदी, पुनर्विवाह, बड़े अच्छे लगते हैं, पूर्णिमा लुनावत’ से आदित्य देशमुख, इंटरनेशनल एंकर सिमरन आहूजा सहित कई अन्य सेलिब्रिटी इस ग्रैंड अवार्ड शो का हिस्सा थे। अखिलेश सिंह ने मनोरंजन उद्योग में अथक परिश्रम करने वाले कलाकारों का आभार व्यक्त करने के लिए इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version