संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT;
मप्र के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने परिवहन आयुक्त को स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग करवाने के सख्त निर्देश दिये हैं। प्रदेश में संचालित स्कूली वाहनों की जाँच के लिये सघन अभियान चलाकर उनके परमिट, फिटनेस, स्पीड-गवर्नर एवं अन्य नियमों का पालन करवाया जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं साथ ही स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संज्ञान में आया था कि स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं स्पीड-गवर्नर आदि नहीं होने के बाद भी संचालित किये जा रहे हैं और वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। निर्देश के अनुसार लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पर कारवाई की जाएगी।
