फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़ते हुए 30 फिट नीचे गिरी बोलेरो, 3 युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़ते हुए 30 फिट नीचे गिरी बोलेरो, 3 युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से बोलेरो 30 फीट नीचे गिर गई।हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे।हादसा देर रात लगभग एक बजे का है।

दरवाजा तोड़ कर निकाले गए शव

डीसीपी उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी ने बताया कि रात एक बजे बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। राहगीरों की मदद से बोलेरो का दरवाजा तोड़कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया और लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां दो अन्य युवकों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। सभी लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। हर्ष का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घायल और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार अमित कुमार के नाम से है जो दो दिसंबर 2022 को ट्रांसपोर्ट नगर RTO में रजिस्टर हुई है। हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था यह स्पष्ट नहीं है। घायल हर्ष का इलाज चल रहा है उसके होश में आने पर ही सही वजह पता चलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version