मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विशाला पहली पारी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक रूप से श्रद्धालुओं की लाखों की तादाद में भीड़ पहुंची जहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस की अच्छे कार्य की प्रशंसा की जा रही है। मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी आस्था रखकर यहां पर पहुंच रहे हैं। भक्तों का ऐसा मानना है कि यहां पर मनोकामना मांगने से पूर्ण होती है, यह परंपरा वर्षों पुराने ऐतिहासिक परंपरा है जो कि महादेव मेले में श्रद्धालुओं का आवागमन यहां प्रारंभ हो जाता है, यहीं से चौरागढ़ की यात्रा प्रारंभ हो जाती है।

51 फीट की प्रतिमा स्थापित के लिए आज छोटी प्रतिमा का आगमन हुआ जहां विधायक सहित सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होकर प्रशाला पहली पारी मंदिर पहुंची और प्रतिमा के दर्शन किया आगामी समय में छोटी प्रतिमा की बड़ी मूर्ति स्थापित की जाएगी जिसको लेकर विधायक ने जानकारी दी है। श्रद्धालु गानों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया इस दौरान विधायक सुनील उईके पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा महिलाओं के रक्षक अनीता सराठे उप निरीक्षक प्रेमचंद्र राठी एएसआई पुरुषोत्तम ठाकुर एएसआई शरद मालवीय एएसआई रामविलास तिवारी प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया प्रधान आरक्षक विश्राम आरक्षक गण राकेश चौरासे योगेश रघुवंशी नवनीत निवारे आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी पुलिसिया काफिला मौजूद रहा।
