लोहे का चाकू लेकर उत्पात मचाना पड़ा महंगा, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लोहे का चाकू लेकर उत्पात मचाना पड़ा महंगा, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया थाने से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत छिंदी कामत में एक दुकान के समीप आरोपी सौरभ चौहान द्वारा लोहे के चाकू से उत्पात मचा रहा था जिससे स्थानीय वासियों में भय का माहौल था। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा जिसके खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 54/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामले को पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश उत्पाद मचा रहा था, न्यायालय पेश कर आरोपी को जेल पहुंचाया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी द्वारा कार्यवाही करते हुए लोहे का चाकू बरामद किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version