दमुआ शहर की प्रथम चरण की विकास यात्रा का चिल्ड्रन पार्क दमुआ में हुआ समापन | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ शहर की प्रथम चरण की विकास यात्रा का चिल्ड्रन पार्क दमुआ में हुआ समापन | New India Times

वार्डों में शासन की योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलवाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सभी वार्डों में शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कई हितग्राहियों ने योजना पाने एवं विकास कार्यों के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए। विकास यात्रा का शुभारंभ नंदन वार्ड 1 से शुरू हुआ। समापन स्थल चिल्ड्रन पार्क में वक्ताओं ने योजनाओं की जानकारी दी। सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर व उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप ने लाडली लक्ष्मी कन्याओं का पैर धुलाकर सम्मान किया एवं जनता जनार्दन पर पुष्प वर्षा की।

विकास यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार डाॅ. पूर्णिमा खण्डायत, सीएमओ गजेन्द्र पांडेय, नगर पालिका परिषद का पूर अमला अधिकारी कर्मचारी, महिला बाल विकास अधिकारी कार्यकर्ता, सहायिका सभी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। पूर्व विधायक हरिशंकर उईके, भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभापति,पार्षद वार्डवासी, गणमान नागरिक सम्मिलित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version