यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर की शाखा बाड़ी द्वारा खंड अधिकारी बाड़ी राधेश्याम मीणा जी का स्थानांतरण जयपुर होने पर संघ के जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मीणा के नेतृत्व में एसडीएम साहब को साफा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रभाव शर्मा और संघठन महामंत्री पारसराम पंवार ने बताया कि एसडीएम साहब का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। आपने कोरोना काल के समय में सभी कर्मचारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर बहुत अच्छा कार्य किया था राजस्थान शिक्षक संघ युवा बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मीणा ने एसडीएम साहब के कार्यकाल को बाड़ी के लिए स्वर्णिम काल बताया इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मीणा, जिला संघठन महामंत्री पारसराम पंवार जिला उपाध्यक्ष प्रभाव शर्मा जिला प्रवक्ता हरिशंकर कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मीणा विनोद प्रजापति संरक्षक राजीव परमार उपेन्द्र जादौन, विधि सलाहकार कमल सिंह गुर्जर राजीव परमार बिरजू सिसोदिया सुनील शर्मा सुमन कुमार कैलाश चाहर मुकेश चंद मीणा विक्रम सिंह भाटी बजरंग लाल लखन सिसोदिया विमल चौधरी बहादुर सिंह अशोक मीना रवि शर्मा हलुका जनक राजपूत विजय सिंह जीतेंद्र वर्मा होरीलाल निजाम जीतेंद्र मीणा राजवीर सिंह पहलावत राधे श्याम कपासिया भगवान दास कुशवाह आदि मौजूद रहे।
