मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान के जन्मदिन को यूनानी डे के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। इस अवसर पर “सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए यूनानी चिकित्सा” की थीम पर यूनानी पैथी को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए मोमिन जमात खाना, अंसार नगर, बुरहानपुर में निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 309 रोगियों की जांच यूनानी चिकित्सा अधिकारी काली फाटक बुरहानपुर डॉ एजाज अनवर अंसारी, युनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफेसर डॉ. मजहर अंसारी, जीपी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मुमताज़ अहमद, डॉ. हैदर अली, डॉ. इमरान शैख ,डॉ,सरफराज वली उल्लाह अंसारी, डॉ. सलाहुद्दीन. डॉ. अनीस, डॉ. कैसर, डॉ. वसीम, डॉ. अहसान, डॉ शोएब, डॉ. तनवीर, डॉ. इमरान हामी और अन्य डॉक्टर्स द्वारा दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में वातरोग, चर्मरोग, संधिवात, सामान्य ज्वर, श्वास कास प्रतिश्याय, अतिसार, श्वेतप्रदर, तथा स्त्री रोगों की भी चिकित्सा की गई। उक्त शिविर में मोमिन जमात अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, सचिव एडवोकेट शाहिद मोहम्मद, पार्षद प्रतिनिधि ज़हीर अब्बास, पार्षद इनाम अंसारी, समाजसेवी गण सर्वश्री अब्दुल वहीद बाबू काका, रियाजुल हक अंसारी, श्री रियासत हुसैन मुकादम, मास्टर अकरम ज़िया अंसारी, श्री तनवीर रज़ा बरकाती सहित जन प्रतिनिधि एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
