घर घर दस्तक देकर हाथ से हाथ मिलाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे कांग्रेस नेता, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया लगातार कर रहे क्षेत्र के दौरे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

घर घर दस्तक देकर हाथ से हाथ मिलाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे कांग्रेस नेता, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया लगातार कर रहे क्षेत्र के दौरे | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों में पंचायत स्तर के प्रत्येक गांव एवं वार्ड पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है।

झाबुआ जिले के कल्याणपुरा क्षेत्र के बिसौली लोहारिया धामनी पाड़ा बरखेड़ा संदला गोपालपुरा नवापाडा नवीन अंजन पूरा गूंदी पाड़ा बरोड़ नवापाड़ा भंडारिया बीजलपुर ग्रामों में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस महासचिव जेवियर मेडा कांग्रेस जनों के साथ निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं बरोड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ऐतिहासिक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को हर क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वहीं एक तरफ भाजपा की विकास यात्रा को ग्रामीण जन नकार रहे हैं प्रदेश के कई जगह विकास यात्रा का विरोध खुलकर हो रहा है।

हर क्षेत्र में रहवासी भाजपा के क्रियाकलापों से त्रस्त है उनकी समस्याएं जानकर हम उनकी समस्याओं के समाधान निश्चित तौर पर करेंगे पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने कहां की हर क्षेत्र में विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों मे रोजगार गारंटी जैसे कार्य को बंद करवा कर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अन्याय कर रही है।

आज प्रदेश के 141 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विकास यात्रा का विरोध खुलकर सामने आया है आमजन में अब कांग्रेस पर भरोसा जताया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि कांग्रेश जो कहती है वही करती है कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 महीने के शासनकाल में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है और भाजपा के राज में 34 लाख किसान डिफाल्टर सूची में है कांग्रेस पार्टी सर्वहारा वर्ग के उत्थान के प्रति हमेशा सजग रही है कांग्रेस की सरकार आते ही क्षेत्र की समस्या का समाधान होना निश्चित है।

इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाभर हेमेंद्र बबलू कटारा प्रवक्ता साबिर फिटवेल सुरेंद्र ठाकुर रविंद्र सिंह शंकर हटीला कालू भूरिया मकना निनामा गुलाब सिंह प्रताप सिंह सोलंकी राजा कुरैशी विजय निनामा आदि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ग्रामीण जनों को भारत जोड़ो यात्रा का संदेश कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों भाजपा के क्रियाकलापों से अवगत करा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version