अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
मध्य प्रदेश के भिंड जिला के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई है।दोनों की मौत हो जाने पर परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आज मौ अस्पताल से सुबह 10 बजे जच्चा की नाजुक हालत को देखते हुए भिण्ड जिला अस्पताल रेफेर किया गया था जहां खून की कमी के कारण इलाज के दौरान अभी कुछ समय पहले जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जच्चा का यह दूसरा बच्चा था। जच्चा का नाम मंजू बघेल उम्र 24 वर्ष पति का नाम राजेश बघेल है जो कि मौ क्षेत्र के ग्राम कतरोल के निवासी हैं। महिला में खून की कमी भी बताई जा रही है। परिजन का कहना है कि डॉक्टर रजन चौधरी ने उन्हें ठीक से नही देखा है और लापरवाही के चलते यह दोनों मौतें हुई हैं।
मंजू के पहले बच्चे की उम्र 5 वर्ष बताई गई है। महिला के परिजनों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है हालांकि सिविल सर्जन अजीत मिश्रा का कहना है कि मौ अस्पताल से देरी से रेफेर किकिया गया था।
