मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार सलीम शेख के भाई समीर का निकाह शाही क़िला निवासी शेख आरिफ नारियल वाले की पुत्री के संग इस्लामी रीति रिवाज एवं परंपरा अनुसार आज शनिवार को शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर में संपन्न हुआ। शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हज़रत सैय्यद इकराम उल्ला बुखारी ने निकाह संपन्न कराया। मजलिसे निकाह में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैय्या, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत,पार्षद प्रतिनिधि सय्यद इसहाक अली, एडवोकेट उबेदएम शेख़,कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला समेत गणमान्य जनों ने शिरकत करके आशिर्वाद दिया।
