पानी की ऐसी हाहाकार कि लड़की भी देने से कर रहे हैं लोग इंकार, इंसान के साथ जानवर भी पेयजल समस्या से हैं परेशान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पानी की ऐसी हाहाकार कि लड़की भी देने से कर रहे हैं लोग इंकार, इंसान के साथ जानवर भी पेयजल समस्या से हैं परेशान | New India Times

तामिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगा में इंसान तो इंसान जानवर भी पानी के लिए तरस रहे हैं। शासन-प्रशासन एक ओर जहां हर योजना का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं ला रही है वहीं दूसरी ओर ऐसा ग्राम पंचायत भी है जहां इंसान के साथ जानवर भी पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां शासन की योजना जमीन पर हवा हवाई साबित हो रहा है।

पानी की ऐसी हाहाकार कि लड़की भी देने से कर रहे हैं लोग इंकार, इंसान के साथ जानवर भी पेयजल समस्या से हैं परेशान | New India Times

स्थानीय निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच सचिव को अवगत कराने के बाद भी आश्वासन मिल रहा है लेकिन इस ओर जिम्मेदार लापरवाह दिख रहे हैं जिसका खामियाजा स्थानीय वासियों सहित जानवरों को भी भोगना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार किसी प्रकार का कोई सहूलियत हमारे लिए नहीं कर पा रहे हैं। हद तो तब हो गई की लड़की मांगने जाने पर पानी की किल्लत की वजह से कोई इस गांव में लड़की तक नहीं दे रहा है। वर्षों से ऐसी समस्या चली आ रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए गुस्साए ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है लेकिन कागजी कार्रवाई के अलावा यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों की मांग है कि अधिकारी तत्काल इस ओर ध्यान देकर निराकरण करें जिससे कि स्थानीय वासियों सुविधा मुहैया हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version