8 फरवरी को कल्याणपुरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का होगा आयोजन: साबिर फिटवेल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

8 फरवरी को कल्याणपुरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का होगा आयोजन: साबिर फिटवेल | New India Times
साबिर फिटवेल

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद राहुल गांधी का संदेश आमजन तक पहुंचे इस उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को बताया की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान विगत 2 माह तक चलेगा। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता बदलने का शंखनाद लेकर आमजन व्यापारी युवा बेरोजगारों किसानों के बीच जाएगी कांग्रेस की रीती नीतियों से वह भाजपा के क्रियाकलापों से उन्हें अवगत कराएगी।

8 फरवरी को कल्याणपुरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का होगा आयोजन: साबिर फिटवेल | New India Times

8 फरवरी बुधवार को कल्याणपुरा गुजरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया पूर्व विधायक जेवियर मेडा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाभर विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने समस्त पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस सेवादल बूथ कमेटी सेक्टर प्रभारी मंडलम अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि जनपद पंचायत प्रतिनिधि सरपंच पंच पार्षद पूर्व पार्षद समस्त मोर्चा संगठन के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता गणों से आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version