अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

अडानी ग्रुप को सम्पत्ति से अधिक ऋण देने व निवेश करने के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन  | New India Times

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मथुरा व भारतीय जीवन बीमा निगम मुख्य शाखा मथुरा के मुख्य गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बैंकों द्वारा अदानी ग्रुप को उसकी सम्पत्ति से अधिक ऋण देने व निवेश करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा अदानी ग्रुप में अपने खाताधारकों के रुपयों को इस कदर निवेश किया गया की खाताधारकों की मेहनत की कमाई खतरे में पड़ गई है। वहीं हिंडनवर्ग रिपोर्ट के आने के बाद से अदानी ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहे हैं जिससे उक्त सरकारी बैंकिंग संस्थानों  के खाताधारकों का रुपया खतरे में पड़ गया है। निवेशकों के हित की रक्षा करने वाली संस्था सेबी के द्वारा भी जो घोटाला अदानी ग्रुप के द्वारा किया गया है की जांच अदानी ग्रुप व केंद्र सरकार से सम्बंध के कारण नहीं कर रही है और निवेशकों का निवेश खतरे में पड़ गया है। केन्द्र सरकार के दबाव में अन्य जांच एजेंसी भी जांच नहीं कर रही है। इस माौके पर श्रीमती शालू अग्रवाल, मलिक आरोड़ा, विनोद शर्मा, सिम्मी वेगम, रोशन लाल, कीर्ति कौशिक, संजीव चतुर्वेदी, रमेश कश्यप, भगवत प्रसाद शर्मा आदि माैजूद रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.