अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिल बकाया होने के कारण कई इलाकों से ट्रांसफार्मर को निकाल लिया है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के इस तानाशाही कार्यवाही से लोगों में गम व गुस्सा का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन का बिल बकाया है उन पर ही कार्यवाही हो, ट्रांसफार्मर निकाल कर और लोगों को क्यों परेशान किए जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कल तक ट्रांसफार्मर वापस नहीं लागया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जो लोग बिजली का बिल नियमित रूप से जमा कर रहे हैं उनका का कहना है कि हमें तो बिजली चाहिए नहीं तो सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं विधायक आरिफ मसूद ने भी विभाग की इस तानाशाही कार्रवाई पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई गलत है। जिन्होंने बिल जमा किए हैं, उनके भी कनेक्शन काट दिए गए हैं। सरकार को जवाब देना चाहिए। हमने मंत्री, विधायक और सरकारी ऑफिसों में बकाया राशि की जानकारी मांगी है। क्या बिजली कंपनी ऐसी ही कार्रवाई करेगी?
