सार्थक प्रयासों से 110 मरीजों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण, 80 मरीजों ने करवाई जांच, 64 मरीजों की हुई ईसीजी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सार्थक प्रयासों से 110 मरीजों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण, 80 मरीजों ने करवाई जांच, 64 मरीजों की हुई ईसीजी | New India Times

सार्थक परिवार द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सासंद कन्हैयालाल वैद्य की 115 वीं जयंती आरोग्यता सप्ताह के रूप में मनाते हुए विगत दिनों अल्प मूल्य पर विविध प्रकार की शारीरिक जाँच परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें 80 मरीजों ने अपना परीक्षण करवाया जिसके उपचार के लिए आज स्थानीय गणेश मंदिर प्रांगण में निःशुक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शाम तक चले इस शिविर में 110 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया वही 64 मरीजों ने ईसीजी करवाई।

शिविर में बड़ौदा गुजरात राज्य के रीदम हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर अरविंद शर्मा (हृदय रोग), डाॅ हार्दिक पंडया (फेफडा रोग), डॉ देवेंद्र तलेरा (गेस्ट्रो सर्जन) आदि व सहयोगी स्टॉफ द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। शिविर में वैद्य परिवार के क्रांति कुमार वैद्य, सार्थक परिवार के गगनेश उपाध्याय, कमलेश तलेरा, विजय गुड्डू जोशी, सुशील शर्मा, अक्षय भट्ट, मनीष अहिरवार, पंकज गौड़, मनोहर परिहार, ऋषि भट्ट आदि ने सहयोग दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article