मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेसिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उत्साह से मनाया गया 100वां स्थापना दिवस, मिशन हॉस्पिटल खुलने के बाद फिर होगा मरीजों का उपचार | New India Times

जुन्नारदेव शहर चर्च से मिली जानकारी के मुताबिक यहां लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, अध्यात्मिक सेवा क्षेत्र में सेवा दी जाती थी। 1923 से लेकर 2023 तक 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इस मौके पर विभिन्न जगहों पर उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

कलेसिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उत्साह से मनाया गया 100वां स्थापना दिवस, मिशन हॉस्पिटल खुलने के बाद फिर होगा मरीजों का उपचार | New India Times

मिशन हॉस्पिटल जो कि वर्षों से बंद पड़ा है जिसको लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया जिसमें बताया गया कि पुरजोर कोशिश जारी है जल्द से जल्द प्रारंभ होने के बाद स्थानीय वासियों को इसकी सुविधा मिलेगी जिसके लिए निरंतर कोशिश जारी है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए हॉस्पिटल जाना जाता था परंतु बंद होने के बाद से ही इसके लाभ के लिए स्थानीय वासी दर-दर भटक रहे हैं आज उम्मीद की एक नई किरण जागी है जोकि उजाला लेकर शहर को रोशन करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं का तांता लगा रहा।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.