संत रविदास जयंती पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संत रविदास जयंती पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न | New India Times

संत रविदास जयंती के अवसर पर सहारा बाल गृह में निवास करने वाले बालकों के लिए बाल कल्याण समिति बुरहानपुर (सीडब्लूसी) ने मेट्रो मेडिकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रो राजेंद्र कुमार सलूजा ने बाल कल्याण समिति के बारे में जानकारी दी। सहारा बाल गृह के संचालक मुकेश दरबार ने बाल गृह की जानकारी दी। मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सैय्यद नदीम ने बच्चो का परीक्षण किया और कहा कि जब कोई बच्चे को किसी ईलाज की आवश्यकता हो मेट्रो हॉस्पिटल में 24 घंटे उनका निशुल्क ईलाज किया जाएगा। सभी बच्चो को हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क दवा दी गई। आभार प्रदर्शन बाल कल्याण समिति सदस्य रजनी गट्टनी ने किया गया इस अवसर पर जे जे बोर्ड के सदस्य संदीप शर्मा, हॉस्पिटल का स्टाफ नर्स रूपाली फार्मासिस्ट आरिफ, सहायक मेहविश नईमा, बाल गृह के सुरेश देवढे एवं स्टाफ ने शिरकत की।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.