भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: स्कूल, कॉलेज में एडमीशन कराने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के सम्पर्क से बचें, स्वयं स्कूल, कॉलेज जाकर करायें एडमीशन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: स्कूल, कॉलेज में एडमीशन कराने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के सम्पर्क से बचें, स्वयं स्कूल, कॉलेज जाकर करायें एडमीशन | New India Times

शोसल मीडिया के विभिन्न साइटों पर एडमीशन दिलाने का विज्ञापन डाल कर साइबर ठगों द्वारा छात्रों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में भोपाल पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुऐ छात्रों से अपील की है कि स्कूल, कॉलेज में एडमीशन कराने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के सम्पर्क से बचें तथा स्वयं स्कूल, कॉलेज जाकर एडमीशन करायें। भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि
वर्तामान में सायबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं विभिन्न साइटों पर एडमीशन दिलाने के नाम पर विज्ञापन डालकर व स्वयं फोन द्वारा सम्पर्क कर छात्रों से एडवांस एवं विभिन्न किस्तों में मोटी रकम ऐंठ कर छात्रों को ठगी का शिकार बना लिया जाता है।
भोपाल पुलिस ने छात्रों से कहा है कि सोशल मीडिया पर दिए गए विज्ञापन की सत्यता की जांच कर लें, किसी भी अननॉन बेवसाइट से कोई एप्पलीकेशन डाउनलोड न करें।
कभी भी किसी के साथ अपना ओपीट/सीवीवी/पासवर्ड/पिन आदि शेयर न करें।
ऑनलाइन अथवा फोन पर दिये गये लुभावने ऑफर के लालच में न पड़ें, किसी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक न करें।कैश बैक या कैश रिवॉर्ड के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिये गये नंबर पर कॉल न करें। जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें।
सायबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.