जिंदगी से परेशान होकर पति ने पत्नी को ट्रेन की पटरी पर लेटाया, परामर्श केंद्र में आया फिर मामला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिंदगी से परेशान होकर पति ने पत्नी को ट्रेन की पटरी पर लेटाया, परामर्श केंद्र में आया फिर मामला | New India Times

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक़ कल 6 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से परिवार परामर्श केंद्र द्वारा अपने स्तर से 2 मामलों पर समझौता कराने में सफल हुआ। दंपत्ति के दो बच्चे हैं और 10 साल लगभग उनके विवाह को हो चुका है जिनके बच्चे भी हैं, पति द्वारा शिकायत की गई कि उसकी पत्नी द्वारा उसके मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है पत्नी की यह शिकायत की उसके पति और उसकी सास द्वारा मारपीट की गई है। पति द्वारा यह कहकर कि हम अपनी जिंदगी से परेशान हो गए हैं रेल पटरी की लाइन पर जाकर लेटा दिया, मोहल्ले वालों ने यह देखा तो वापस घर लेकर आए यह जानकर पत्नी के भाई को उसने अपनी बहन को ससुराल आकर जीजा के साथ मारपीट की, इस बात से परेशान होकर दोनों परामर्श केंद्र में उपस्थित हुए। पति पत्नी दोनों को बिठाकर परिवार जनों की उपस्थिति में समझाइश प्रदान की गई और बच्चों की उपस्थिति में भी समझाइश दी गई दोनों के बीच वार्तालाप कराई गई दोनों इस बात पर राजी हुए 15 दिन साथ में रहकर जीवन यापन करेंगे, यदि अच्छे से जीवन यापन होता है तो परामर्श केंद्र में आकर सूचना देंगे और सद्भाव पूर्वक जीवन निर्वाह करेंगे।
साथ ही 2 मामले को आने वाले समय का समय दिया गया, 2 मामले पर समझौता नहीं होने पर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। इस बैठक में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, आयुषी शर्मा, रश्मि राय द्वारा मामलों के निपटारे किए गए।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.