अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार जनपद मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर जनपद न्यायालय, मथुरा स्थित केंद्रीय कक्ष में जनपद के प्रशासनिक, नगर निगम, विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मथुरा अभिषेक पाण्डेय द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा सहित उक्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मथुरा अभिषेक पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराये जाने पर जोर दिया गया। समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करते हुए चिन्हित मामलों की सूची अविलम्ब कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा को प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा समस्त प्रशासनिक, नगर निगम, विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु पम्पलेट्स कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा से प्राप्त कर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें।
