कलेक्टर से रुबरु होकर विधायक भूरिया ने बताई जनता की पीड़ा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर से रुबरु होकर विधायक भूरिया ने बताई जनता की पीड़ा | New India Times

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह से व लोक निर्माण विभाग झाबुआ से रूबरू चर्चा कर मेघनगर से नागनवाट रोड का चौड़ीकरण की बात की। मुलाकात के दौरान विधायक भूरिया ने बताया कि पूर्व में भी मेरे द्वारा विभागीय व मुख्यमंत्री तक को रोड चौड़ीकरण को लेकर पत्र दिया गया है। उक्त मार्ग पर प्रतिदीन हजारों लोग तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, पुलिस विभाग व रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर आना जाना करते हैं‌ साथ ही इस मार्ग पर धार्मिक स्थल हनुमानजी का मंदिर पिपल खुटा में होने से आए दिन भक्तों का तांता भी लगा रहता है।यह रोड सिंगल पट्टी होने से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती है।

कलेक्टर से रुबरु होकर विधायक भूरिया ने बताई जनता की पीड़ा | New India Times

ओवरलोड वाहन चलने से अनेकों बार दुर्घटना में मृत्यु भी हो जाती है जिसके चलते उक्त मार्ग को चोडा करना जरुरी है क्योंकि उक्त मार्ग पर माइनिंग कारपोरेशन एवं काजली डूंगरी में मैग्नीज की खदान होने से दिनभर लोडिंग वाहनों का भी आवागमन जारी रहता है।

इस दौरान विधायक वीर सिंह भूरिया के साथ जनपद पंचायत मेघनगर अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुनिया, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गौर सिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य रमिला कालू भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारसिंह डिंडोर, नवल सिंह नायक, कालू भूरिया, उदयसिंह हाडा, मुकेश मुनिया, सरपंच वसना, अली असगर बोहरा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे !

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.