पालघर जिला के नालासोपारा में धड़क कामगार यूनियन के 591वें जनसंपर्क कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Times

सुहेल फ़ारूक़ी, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT; ​पालघर जिला के नालासोपारा में धड़क कामगार यूनियन के 591वें जनसंपर्क कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Timesमा. श्री अभिजीत राणे धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक,महासचिव के हाथों द्वारा पालघर जिला के वसई-विरार शहर के नालासोपारा इलाके में कामगार धड़क यूनियन का 591वें जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन समारोह बड़ी धूम धाम से संपन्न हुआ।​पालघर जिला के नालासोपारा में धड़क कामगार यूनियन के 591वें जनसंपर्क कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन | New India Timesइस कार्यालय का शुभारम्भ मंगलवार 1 अगस्त को सुबह 11 बजे किया गया। यह कार्यालय शॉप नंबर 11 हरिद्वार बिल्डिंग महेश पार्क तुलींज नालासोपारा पूर्व स्थित है। इस कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर धड़क कामगार यूनियन के सभी बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। यह धड़क कामगार यूनियन का 591वें कार्यालय का उद्घाटन था। इस उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रामजस यादव ,महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पड़वल, पालघर जिला उपाध्यक्ष रविकान्त मोड़कर ,वसई तालुका अध्यक्ष संतोष बाणे, महिला अध्यक्ष अरुणा वाघेला आदि के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी। इसके साथ साथ दैनिक वित्र मित्र के पत्रकार बी के पाण्डेय, आजाद सत्ता के पत्रकार संजय पाल आदि इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।माननीय राणे जी के मार्गदर्शक में इस धड़क कामगार यूनियन में लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रही है। इस यूनियन से कामगार लोगों में न्याय की एक उम्मीद जगी है और इस उम्मीद को माननीय अभिजीत राणे जी हमेशा आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य करते रहते हैं। महाराष्ट्र राज्य के शहर, जिला और गांव के गरीब जनता की मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है।

By nit

Exit mobile version