कुएं में मासूम भाई-बहन के गिर जाने से पानी में डूबने से हुई मौत | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

कुएं में मासूम भाई-बहन के गिर जाने से पानी में डूबने से हुई मौत | New India Times

पन्ना जिला के पवई तहसील के ग्राम किशनगढ़ में उस समय मातम पसर गया जब गांव के ही जगत विहीन कुएं में मासूम भाई-बहन के गिर जाने से उनकी पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव में फैली तो लोगों की आंखों में आंसू भर आए। जानकारी के अनुसार पवई मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम कृष्णगढ़ में हृदय विदारक घटना घटित हुई है। यहां कुएं में डूबने से मासूम भाई- बहन की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि दोनों मासूम खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गए थे। कुएं की जगत ना होने से दोनों भाई-बहन कुएं में गिर गए और बड़ा हादसा हो गया।

कृष्णगढ़ के गांधी चौक निवासी रमाकांत सोनी का पुत्र दिव्यराज उर्फ प्रिंस 4 वर्ष व पुत्री राधिका ढाई वर्ष रविवार शाम 4 बजे अपने घर के आस-पास खेल रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश की।
घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अन्नी चौकीदार के कुएं में प्रिंस का शव तैरता मिला। लोगों के द्वारा प्रिंस को बाहर निकालते समय बहन राधिका भी कुएं में मिली। परिजनों द्वारा आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।

पवई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। रात्रि होने के कारण पीएम नहीं हो सका है। उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article