ग्वालियर मेडिकल कॉलेज का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​ग्वालियर मेडिकल कॉलेज का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया | New India Timesआज मंगलवार 1 अगस्त 2017 को गजरा राजा मेडीकल कॉलेज ग्वालियर का 71वां स्थापना दिवस कॉलेज प्रांगण में मनाया गया। जिसमें कार्यकारी डीन डॉ अचल गुप्ता एवं सुपरिंटेंडेंट डॉ जे एस सिकरवार के अलावा रिटायर्ड डीन डॉ अमृता मेहरोत्रा, डॉ ए एस भल्ला, डॉ छाबड़ा, डॉ माखीजा, डॉ एस के शर्मा, ड़ॉ दत्ता, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ समीर गुप्ता, डॉ संजय धावले, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ मनीष चतुर्वेदी एवं अनेक विभागों के विभागाध्यक्, चिकित्सा शिक्षक, शहर में कार्य कर रहे कॉलेज से पास हुए चिकित्सक छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे।​ग्वालियर मेडिकल कॉलेज का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया | New India Timesकार्यक्रम के शुरू में कॉलेज के संस्थापक डीन डॉ भगवत सहाय जी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया फिर उसके बाद कॉलेज के फिजियोलॉजी लेक्चर हॉल में सभी ने अपने पुराने संस्मरण सुनाए एवं अगले वर्षो में स्थापना दिवस को कैसे भव्य रूप में मनाया जाए उस पर चर्चा हुई। ​ग्वालियर मेडिकल कॉलेज का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया | New India Timesस्थापना दिवस को आगामी वर्षों में मनाने के लिए दस लोगों की एक प्रारम्भिक समिति भी बनाई गई है जिसमें डॉ ए एस भल्ला, डॉ एस के शर्मा, डॉ सिकरवार, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ अचल गुप्ता, डॉ अमृता मेहरोत्रा, डॉ एस एम तिवारी, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ माखीजा एवं डॉ सुनील अग्रवाल शामिल हैं, जो आगे और सदस्यों को इस समिति में जोड़ने एवं आगे समिति के संचालन एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में वृहद चर्चा कर क्रियान्वित करेंगे।

आज इस अनौपचारिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी डीन अचल गुप्ता, सुपरिंटेंडेंट डॉ सिकरवार, एल्युमिनाई एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ एस के शर्मा, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ संजय धावले, डॉ माखीजा, डॉ भल्ला, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ मेहरोत्रा ,नामधारी जी आदि का अत्यंत सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version