मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा जुन्नारदेव में पदस्थापना के बाद से ही लगातार अपराधियों की धरपकड़ और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रहे हैं। पूर्व में भी 26 जनवरी और 15 अगस्त पर उन्हें जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल के हाथों सम्मानित किए जा चुके हैं आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कुशल थाना संचालन और अपराधों की नकेल कस कर रखने पर जिला कलेक्टर शीतला पटले और जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की हजारों जनता के सामने थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा को सम्मानित किया है प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने बधाइयां प्रेषित की है साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है 26 जनवरी पर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा फिर हुए सम्मानित, जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति पत्र।
