गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज, समारोह स्थल का कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह झाबुआ जिले के मुख्य समारोेह में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 को मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय झाबुआ में श्रीमती रजनी सिंह कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा ध्वाजारोहण कर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन करेंगी।

आज 25 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, वन मण्डलाधिकारी श्री हरे सिंह ठाकुर एवं जिला अधिकारियों के द्वारा समारोह स्थल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर के द्वारा इस दौरान जिला अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9ः02 बजे परेड का निरीक्षण, प्रातः 9ः07 बजे मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन, प्रातः 9ः22 पर परेड द्वारा हर्ष फायर एवं जयघोष, प्रातः 9ः25 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट, प्रातः 9ः30 बजे परेड कमांडरों का परिचय, प्रातः 9ः35 बजे पी.टी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 10ः00 बजे झााकियों का प्रदर्शन, प्रातः 10ः35 बजे पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।

इस आयोजन के अतिरिक्त सांय 7ः00 बजे भारत पर्व का आयोजन जिला पंचायत के नवीन सभागृह (डाॅ. अम्बेडकर गार्डन के समीप) में आयोजित होगा। जिसमें समस्त जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरीक, जिला अधिकारी, कर्मचारी, प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि अपनी उपस्थिती देंगे।

भारत पर्व अंतर्गत झाबुआ जिले के लिये कबीर गायन, श्री भेरूसिंह चैहान, तहसील महू जिला इंदौर (07 सदस्य) (मो. 9425051590), भगोरिया लोकनृत्य, श्री गोपाल तोमर, खरगोन (10 सदस्य) (गो 9926101632) कलाकार/दल का चयन किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version