शाहजहांपुर में रहस्यमई बीमारी से एक की मौत, 8 अस्पताल में भर्ती | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में रहस्यमई बीमारी से एक की मौत, 8 अस्पताल में भर्ती | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में रहस्यमई बीमारी से गांव के एक ही परिवार के 9 लोग बीमारी की चपेट में आ गये जिसमें से एक की मौत हो गई।

जिला अस्पताल में भर्ती अवधेश ने बताया कि 2 माह पहले उसको फोड़े निकले थे बाद में सूजन आ गई और सफेद दाने उसके बाद शरीर में कमजोरी हो गई, हाथों की उंगलियां भी टेढ़ी हो गई हैं जो सीधी नहीं हो रही हैं और काले धब्बे पड़ गए हैं। अखिलेश ने बताया कि उसने कई डॉक्टरों को दिखाया पर कोई फायदा नहीं हुआ। अवधेश के मुताबिक उसके परिवार में सबसे पहले यह बीमारी उसके बड़े भाई को हुई उसके बाद एक-एक करके परिवार के सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। इसी बीमारी से उसकी एक बहन की मौत भी हो चुकी है। छुआछूत की बीमारी समझकर गांव के लोगों ने भी दूरी बना ली है। काम धंधे को भी नहीं जा सकते, पूरा परिवार इस बीमारी की चपेट में है। परिवार के सभी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

वहीं जानकार डॉक्टरों का कहना है कि न्यूरो लॉजिकल बीमारी के चलते इसकी विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है इसके बाद ही सभी का इलाज संभव हो पाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version