जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पहुंचे भूराभगत, मेले को लेकर दिए दिशा निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पहुंचे भूराभगत, मेले को लेकर दिए दिशा निर्देश | New India Times

प्रतिवर्ष अनुसार चौरागढ़ महादेव मेले की सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भूराभगत में मैदानी अधिकारियों के साथ बैठक लेकर महादेव मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के पड़ाव हिरदागढ, दमुआ, जुन्नारदेव, कांगला में ठहराव के लिए सामुदायिक भवन शौचालय जीवन रक्षक दवाएं,एम्बुलेंस बिजली-पानी चिकित्सा स्वास्थ्य सुरक्षा तथा सड़क और पुल की मरम्मत कार्य अस्थाई पुल निर्माण,मेले के पूर्व अस्थाई पुलिस चौकियां कंट्रोल रूम साफ सफाई एवं यात्री बस संचालन के लिए 10 बसें सुरक्षा की दृष्टि से मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे और चोरी व अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम मदिरापान कर वाहन चलाने पर कार्रवाई अन्य जिम्मेदारियों के लिए मैदानी अमले को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम ओपी सनोडिया, पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण, आरटीओ, प्रधानमंत्री सड़क प्रबंधक, ई ई पीडब्ल्यूडी, अधीक्षक यंत्री, एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख, टीआई तामिया प्रीतम सिंह तिलगाम, दमुआ टीआई ओमेश मार्गो, ब्रजेश मिश्रा, वेकोलि महा प्रबंधक रामाराव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम भडुरिया, बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन भी मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version