जिले की हर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का होगा क्षमता संवर्धन: जिलाधिकारी  | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिले की हर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का होगा क्षमता संवर्धन: जिलाधिकारी  | New India Times

मथुरा जिलाधिकारी पुलकित खरे और मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के निर्देशन में जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के क्षमता सम्वर्धन हेतु निरंतर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना, मथुरा शहर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस ध्रुव खाडिया तथा ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा की उपस्थिति में यूनिसेफ़ की मण्डल समन्वयक ममता पाल ने प्रशिक्षण दिया। ममता पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वीएचएनडी सत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भूमिका, सैम एवं मैम बच्चों की पहचान एवं संदर्भन, वृद्धि निगरानी उपकरणों का उपयोग, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान, प्री प्राइमरी शिक्षा में पहल पुस्तिका का प्रयोग आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में आईएएस ध्रुव खाडिया ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पोषण ट्रेकर ऐप पर फ़ीडिंग के लिए निर्देश देने के साथ साथ अति कुपोषित बच्चों के पोषण पुनर्वास केंद्र पर संदर्भन हेतु ज़ोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निरंतर गृह भ्रमण, शिशुओं और गर्भवती धात्री महिलाओं के वजन लेते रहने की बात की। कार्यक्रम में सीडीपीओ योगेन्द्र सिंह, सीडीपीओ छवि शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ भूदेव, डॉ रोहतास , यूनिसेफ़ से सना परवीन, विधि तिवारी, मुख्य सेविकाएं शशि मिश्रा, वंदना सक्सेना यूनिशेफ समेत लगभग 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ मौजूद रही। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली 2O आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version