स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का हुआ वितरण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का हुआ वितरण | New India Times

चांद गर्ल्स डिग्री कॉलेज टेऊवा ग्रांट में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए स्मार्टफोन वितरण सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल ने किया।
जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरण का समारोह सिद्धार्थनगर जनपद के चांद गर्ल्स डिग्री कॉलेज टेऊवा ग्रांट में सकुशल संपन्न हुआ।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का हुआ वितरण | New India Times

जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती द्वारा 168 छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया गया। कार्यक्रम में आजाद महाविद्यालय करौंदा मसिना के प्रबंधक मुमताज साहब, अध्यक्ष स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संघ सिद्धार्थनगर, लीलावती देवी महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय, महामंत्री स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संघ सिद्धार्थनगर, रामभरोसे पांडेय पीजी कॉलेज के प्रबंधक आर के पांडेय, काशीनाथ डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सचिन अग्रहरी, तनवीर अहमद खान प्रधानाचार्य चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाजी जुबेर अहमद ग्राम प्रधान टेऊवा ग्रांट, अब्दुल बारी ग्राम प्रधान मटेहना, मोहम्मद फारुख ग्राम प्रधान धोबही की उपस्थिति रही। प्राचार्य डॉ बलराम सिंह चौहान,नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल यादव, व्यवस्थापक/संयोजक इस्तियाक अहमद खान महाविद्यालय के शिक्षकगण असिस्टेंट प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर असलम अंसारी, असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराम पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर महमूद आलम,असिस्टेंट प्रोफेसर जगदीश यादव आदि मौजूद रहे। स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में जैनुलाब्दीन, एजाज अहमद, नूर फातिमा, दिव्या त्रिपाठी, आफरीन अंजुम, उजमा खातून, संगीता, उर्मिला सैनी आदि ने खुशियां जाहिर की। अभिभावकगण मतलूब आलम, गोविंद पाण्डेय, अब्दुल समद और क्षेत्र के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरकार के इस कार्य की लोगों ने सराहना किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version