रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ के समस्त वार्डो में विशेष स्वच्छता जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत घर घर कचरा संग्रहण, जन जागरण अभियान जारी है जिससे नागरिकों को बेहतर सफाई मुहैया कराई जा रही है। नपा मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में प्रति समस्त वार्डो में दैनिक स्वीपिंग कार्य नाली सफाई कार्य कर किटनाशक पावडर छिड़काव कार्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यावसायिक मार्गों पर सफाई मुख्य मार्गों की सफाई रात्रिकालीन सफाई कर नगर को स्वच्छ रखने में नपा दमुआ प्रयासरत है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में शहर को प्रथम पायदान पर ले जाने हेतु निधारित मापदंडों के अनुसार डोर टु डोर कचरा संग्रहण, स्वच्छता जागरूकता अभियान गीले कचरे से घर पर ही जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया पेटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता साफ़ सफाई गतिविधियों का आयोजन करना जाकर स्वच्छता का सन्देश प्रसारित कर नगर को स्वच्छ रखने की अपील नपा व सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट & सर्विस के माध्यम से जारी है।
