सीएम राइज स्कूल देवरी में सामग्री खरीदारी में हो रहा है भ्रष्टाचार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सीएम राइज स्कूल देवरी में सामग्री खरीदारी में हो रहा है भ्रष्टाचार | New India Times

देवरी स्कूल में सीएम राइज स्कूल में बाजार से 3 गुना ज्यादा रेट पर स्कूल की सामग्री खरीदी जा रही है वहीं आरो की जगह वाटर कूलर खरीदा गया। अमेजन पर उपलब्ध 39000 का आरओ 66000 में खरीदा गया। चार कैमरे 60000 में खरीदे गए नोटिस बोर्ड 45000 में खरीदे गए। जानकारी से पता चला है कि भूमि पूजन कार्यक्रम में ठेकेदार ने स्टेज का खर्चा दिया परंतु 3 घंटे के कार्यक्रम के कुर्सियों का बिल 38000 विद्यालय ने दिया। विद्यालय से रद्दी बेची गई परंतु अभी तक राशि खाते में जमा नहीं हुई। प्रयोगशाला सामग्री एक ही व्यक्ति से खरीदी गई जिसने तीन बिल 15 से 20 हजार की सामग्री 80 से 90 हजार में खरीदी गई कोई मार्केट सर्वे नहीं किया गया। किसी भी शासन के निर्देश के अनुसार वित्तीय प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। एस एम डी सी, शाला प्रबंधन समिति खातों से धड़ाधड़ राशि निकाली जा रही है इसलिए कोई भी क्रय समिति सदस्य के बिलों पर हस्ताक्षर नहीं किये गए केवल फर्जीवाड़ा का खुला खेल चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version