आवास पट्टे के नाम पर गरीबों से नजूल आर.आई. द्वारा पैसों की लूट, कलेक्टर सागर तक पहुंचा पटेल वार्ड का मामला | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आवास पट्टे के नाम पर गरीबों से नजूल आर.आई. द्वारा पैसों की लूट, कलेक्टर सागर तक पहुंचा पटेल वार्ड का मामला | New India Times
नजूल अधिकारी पीएस ठाकुर

देवरी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 14 पटेल वार्ड के करीब 60 से 70 परिवार जो नजूल भूमि पर करीब 20 वर्ष से निवासरत हैं जो पट्टे ना होने के कारण शासन की योजना से आज भी वंचित हैं जिनके द्वारा करीब 1 साल पहले नजूल अधिकारी पीएस ठाकुर के यहां पट्टे के लिए आवेदन किए गए थे जिन पीड़ित परिवारों से आवास पट्टे के नाम पर नजूल अधिकारी द्वारा 2 से ₹5000 तक की राशि रिश्वत के तौर पर ली गई थी मगर आज दिनांक तक 1 वर्ष से ज्यादा होने के बाद भी पट्टे नहीं बनाए गए। जब आवेदन करने वाले पटेल वार्ड के लोग नजूल अधिकारी के पास पट्टे लेने पहुंचे तो नजूल अधिकारी ने किसी से ₹10000 मांगे तो किसी से 5000 और मांगे, जब गरीब पीड़ित लोगों ने इतने और पैसे देने से मना कर दिया तो अब नजूल अधिकारी द्वारा सभी से स्पष्ट रूप से कह दिया गया कि आप के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

आवास पट्टे के नाम पर गरीबों से नजूल आर.आई. द्वारा पैसों की लूट, कलेक्टर सागर तक पहुंचा पटेल वार्ड का मामला | New India Times

जिसको लेकर पीड़ित परिवार के साथ वार्ड पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने मामले को गंभीरता से लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें पीडित परिवारों को पट्टे जारी करने एवं नजूल अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की मांग गई थी मगर आज दिनांक तक कुछ कार्यवाही नजर नहीं आई। वहीं पार्षद त्रिवेन्द्र जाट का कहना है कि यदि शीघ्र पट्टे जारी कर दोषी नजूल आर.आई. पर कार्यवाही नहीं की गई तो वार्ड वासियों के साथ धरना प्रदर्शन व उग्र आन्दोलन करने पर विवश रहूंगा।
वहीं इस संबंध में देवरी एसडीएम सीएल वर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मंगलवार को पटेल वार्ड पार्षद त्रिवेंद्र जाट द्वारा ज्ञापन दिया गया था जो कलेक्टर साहब को भेज दिया गया है, वहीं पैसे की जो बात आई है उसको मैं दिखा कर जांच करवाता हूं, सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version