डीएम के निर्देश पर चाइनीज़ मांझा बेचने वालों पर हो रही है लागातार छापा मार कार्रवाई, 5 कुंटल चाइनीज़ मांझा बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम के निर्देश पर चाइनीज़ मांझा बेचने वालों पर हो रही है लागातार छापा मार कार्रवाई, 5 कुंटल चाइनीज़ मांझा बरामद | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर चाईनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर सतीश चंद्रा ने मोहल्ला मोहम्मद जंगला में छापा मारकर जमील पतंग वाले की दुकान से लगभग 5 कुंतल मांझा बरामद किया। आमिर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक होता है और इसकी चपेट में आने से अनेक घटनाएं होती हैं। कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल भी हो जाते हैं। उन्होंने लोगो से अपील भी की कि चाईनीज मांझे का कतई प्रयोग न करें और इसके विक्रय में संलिप्त लोगो की सूचना प्रशासन को देकर प्रशासन का सहयोग करें जिससे शीघ्र कार्यवाही की जा सके।
अखंड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस बल रहा मौजूद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version