कन्या विद्यालय में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कन्या विद्यालय में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा दिवस के तौर पर मनाते हुए जिला मुख्यालय पर झाबुआ कलेक्टर एव पुलिस अधीक्षक एवं स्कूली प्रशासन की उपस्थित में कन्या विद्यालय झाबुआ में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कन्या विद्यालय में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

जिसकी शुरुआत में स्वामी विवेकानंद के शब्दों से
उठो जागो और तब तक कार्य करो, ज़ब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो…छात्रों को संचालित किया गया। वहीं मध्यप्रदेश गान के साथ सूर्य नमस्कार की शुरुआत की गई। समस्त जिला प्रशासन ने भी छात्रों के साथ मिलकर योगा किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सन्देश भी सुना।

झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के बाद कई आयोजन भी होना है….और छात्राओं के साथ सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला उपस्थित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version