मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंद्राई मैं युवक द्वारा लोहे की तलवार लेकर इधर-उधर उत्पात मचा रहा था स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया पुलिस को जैसी ही सूचना मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवक को धर दबोचा तब जाकर लोगों को सुकून आया युवक द्वारा बेवजह लोहे की तलवार लेकर उधम करते हुए पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश उम्र 35 साल निवासी बिद्रंई थाना नवेगांव अपराध क्रमांक 10/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जिसके बाद आरोपी को जेल पहुंचाया गया जिसके बाद जनता ने पुलिस का आभार माना इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
