जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल, मध्य, NIT:

नगर निगम भोपाल महापौर मालती राय ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भोपाल से शिव मंदिर भोजपुर एवं अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय तक के लिए नागरिकों को परिवहन सुविधा की सौगात दी महापौर राय ने 4 मार्गों का विस्तारीकरण कर बसों को हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य यातायात एवं परिवहन मनोज राठौर रविंद्र यति राजेश हिंगोरानी सुषमा बबीसा अशोक वाणी आनंद अग्रवाल जितेंद्र शुक्ला जगदीश यादव आरके सिंह बघेल के साथ नगर पालिका निगम एवं बीसीसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे नगर पालिका निगम भोपाल अधीनस्थ सार्वजनिक परिवहन कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बीसीएलएल द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन की योजना अंतर्गत वर्तमान में 21 मार्गों पर 360 बसों का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन लगभग डे 1.50 लाख से अधिक यात्रीगण परिवहन सेवा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं नगर निगम द्वारा संचालित बसों से हबीबगंज रेलवे स्टेशन ओरिएंटल कॉलेज मार्ग कमला नेहरु नगर से सुखी सेवनिया मार्ग एवं मार्ग क्रमांक 13 से सैर सपाटा को छात्र-छात्राओं शिक्षकों के वासियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं भोजपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की मांग तथा आगामी मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत वक्त चार मार्ग में निम्नानुसार विस्तारीकरण किया गया है मार्ग क्रमांक 307 को हबीबगंज रेलवे स्टेशन से ओरिएंटल कॉलेज को बढ़ाकर एलएनसीटी कॉलेज किया गया मार्ग क्रमांक 116 ( पुतलीघर से बंगरसिया) तथा कोकता से सैर सपाटा तक को बढ़ाकर रातीबड़ किया गया 4 मार्च के विस्तारीकरण से क्षेत्रों में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ शिव मंदिर भोजपुर जाने वाले श्रद्धालु जन भी परिवहन सेवा से लाभान्वित होंगे
