चुनाव के बाद रोड़ बनाने का आश्वासन देकर वोट लेने वाले सरपंच ने 8 महीने बीतने के बाद भी नहीं बनवाया रोड़, ग्रामीणों ने लगाया वादाखिलाफ़ी का आरोप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

चुनाव के बाद रोड़ बनाने का आश्वासन देकर वोट लेने वाले सरपंच ने 8 महीने बीतने के बाद भी नहीं बनवाया रोड़, ग्रामीणों ने लगाया वादाखिलाफ़ी का आरोप | New India Times

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड नंबर 3 में 70 मीटर रोड बनाने के लिए पुराने सरपंच ने रोड बनाने के लिए नाप तोल कर चले गए और कहा कि पंचायत चुनाव के बाद 70 मीटर सीसी रोड बन जाएंगी परंतु पंचायत चुनाव होने के करीबन 8 महीने हो चुके हैं पर रोड की सुध लेने आज दिनांक तारीख तक पंचायत से कोई भी नहीं आया है। चुनाव होते समय में आश्वासन दिया गया कि रोड बन जाएंगी पर रोड नहीं बनी जिससे हम लोगों को आने जाने में अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। पंचायत द्वारा सीसी रोड बनाने की ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है। ग्रामीण आशीष विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, कली भाई, अमित पंडोले, राकेश लखन लाल पंडोले, मनोज विश्वकर्मा, बलदेव राजपूत एवं ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रोड़ बनाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article