आवास पट्टे की मांग को लेकर पटेल वार्ड पार्षद ने वार्ड वासियों के साथ कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आवास पट्टे की मांग को लेकर पटेल वार्ड पार्षद ने वार्ड वासियों के साथ कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

देवरी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 14 पटेल वार्ड के पार्षद त्रिवेंद्र जाट के नेतृत्व में मंगलवार को वार्ड वासियों के साथ देवरी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सागर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार देवरी को सौंपा जिसमें बताया गया कि पटेलवार्ड के शांति नगर एरिया में करीब 20 वर्षों से नजूल भूमि पर 20 से 30 परिवार निवासरत हैं जिन्होंने 1 वर्ष पहले नजूल अधिकारी पीएस ठाकुर के यहां आवेदन किए थे जिसमें वार्ड वासियों का कहना है कि नजूल अधिकारी ने 1 से 2 हजार रुपये प्रत्येक आवेदन कर्ता से लिए थे लेकिन करीब 1 वर्ष से ऊपर होने के बाद भी पट्टे जारी नहीं किए गए जब वार्ड वासियों ने नजूल अधिकारी से पट्टे के बारे में जानकारी मांगी तो नजूल अधिकारी द्वारा 1 वर्ष बाद कह दिया गया कि आप लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं जिससे आक्रोशित वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद के साथ एसडीएम ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन देकर मांग की है कि शीघ्र ही पूरे मामले में उचित जांच कर पटेल वार्ड के सभी आवेदन कर्ता सदस्यों को आवास पट्टे दिलाये जाएं। वहीं वार्ड पार्षद त्रिवेंद्र का कहना है कि हमारे वार्ड के 20 से 30 परिवारों से आवेदन के नाम पर यदि 1 से 2 हजार रुपये नजूल अधिकारी ने लिए हैं तो यह बहुत ही गलत है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए साथ ही वार्ड से और जानकारी प्राप्त हुई है कि वार्ड में ऐसे टोटल 50 से 70 परिवार हैं जिनसे भी आवेदन के नाम से पैसे लिए गए हैं। इस तरीके से गरीब लोगों को लूटने का कार्य बंद होना चाहिए जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को सख्त से सख्त कार्यवाही करना चाहिए व वार्ड के परेशान लोगों के आवास पट्टे शीघ्र जारी किए जाने चाहिए। यदि पूरे मामले में शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं होती है तो पीड़ित वार्ड वासियों के साथ उग्र आंदोलन करने पर विवश रहूंगा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में भरत प्रजापति, दीनदयाल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सुंदर राव, संतोष पीतम, सुनील पटेल, सुनील लोहार, हरिनारायण, रामसींग, मुलायम प्रजापति, नोने लाल जाटव, हरिसंकर आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article