बुरहानपुर मीडिया क्लब अंतर्गत हुआ धुलकोट ब्लाक इकाई का गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर मीडिया क्लब अंतर्गत हुआ धुलकोट ब्लाक इकाई का गठन | New India Times

बुरहानपुर मीडिया क्लब (BMC) अंतर्गत धुलकोट ब्लाक इकाई वर्ष 2023-24 का गठन, शपथ विधि एवं पदभार ग्रहण समारोह धुलकोट रोड स्तिथ एक हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें बडी संख्या में ग्रामीण पत्रकारों ने क्लब की शपथ ली। सर्वप्रथम मां सरस्वती और श्री नारद मुनि के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों की पदों की घोषणा की और नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को क्लब की शपथ दिलाई। अध्यक्ष श्री जंगाले ने क्लब के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को एकजुट कर उनके सर्वांगीण विकास और उनको हर जगह सम्मान मिले और पत्रकारों का आर्थिक स्तंभ मजबूत हो इसी चीज को ध्यान में रखते हुए क्लब कार्य कर रहा है। इस अवसर पर धुलकोट ब्लाक अध्यक्ष दिलिप बामनिया उपाध्यक्ष शाहरुख मोहम्मद, सचिव असलम तड़वी, महामंत्री मोहन सिंग, सदस्यों में भोला जामसिंग, नारायण भाऊ, रमजान तड़वी, शेख आदिल सहित अन्य पत्रकारों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष अंतर सिंह बरडे, सरपंच प्रतिनिधि कालू मेघवाल, धुलकोट थाना चौकी प्रभारी सुरेंद्र राजपूत,भील समाज प्रदेश अध्यक्ष संतोष दागोडे, सेवादल जिलाध्यक्ष पवन बरडे, कांग्रेस मंडल प्रभारी आजम बैग, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, मनोज दागोरे ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष एजाज खान, शाहपुर अध्यक्ष गणेश गहलोद, नेपानगर अध्यक्ष विनोद सोनराज, बहादरपुर अध्यक्ष विनोद लौंढे, गौरव चौधरी, मुजफ्फर अली, कुंदन पवार, निलेश महाजन, आजाद तड़वी, तनवीर मनिहार, मोहम्मद इकबाल, भव्य जंगाले, शेख अजहर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version