मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के बैनर तले तहसील इकाई शाखा के द्वारा रविवार को आपात स्थिति में तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख को कार्यालय बुलवाकर महामहिम राज्यपाल के नाम निम्न बिंदुओं का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित किया गया। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है।शैक्षणिक संस्थान में छात्रवृत्ति के लिए अधिक परेशान हैं 50% छात्रवृति दी जा रही है स्थान संस्था की फीस भरने के लिए भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और शिक्षण संस्थान फीस भरने के लिए मानसिक रूप से दबाव बना रहे हैं जिसका प्रभाव अधिक पड़ रहा है अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग बैकलाग पद की भर्ती, परासिया में सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने पर घोर निन्दा कर दोषी पर कार्यवाही सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अजाक्स तहसील अध्यक्ष सुंदर आहके, सुखदेव बट्टी, बागड़े, कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
