ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के धार आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के धार आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी धार के मीडिया प्रभारी आज़म राही ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान के धार आगमन पर श्री नगर कॉलोनी स्थित सैय्यद रियाज़ अली के निवास पर आयोजित एक समारोह में सोसायटी से जुड़े जिला उपाध्यक्ष वसीम शेख, संस्था नई उमंग के शायर क़मर शाकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में अतीक रहमान, तमीम खान, मीडियाकर्मी शानू खान उपस्थित रहे। हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान ने हज-2023 के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि हज की नई पॉलिसी (2023-27) अंडर प्रोसेस होने की वजह से हज आवेदन में विलंब हुआ है। नई हज पॉलिसी के अनुसार इस वर्ष हज यात्रा होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version