पुलिस अधीक्षक के लाख कोशिशों के बाद भी नशा तस्कर नशा बेचने में हो रहे हैं सफल, थाना प्रभारी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप | New India Times

धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, रीवा (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक के लाख कोशिशों के बाद भी नशा तस्कर नशा बेचने में हो रहे हैं सफल, थाना प्रभारी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप | New India Times

नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नवीन भासीन द्वारा संचालित किया गया था। जिले में आए दिन नशा तस्करी करने वालों पर अंकुश लगाने में सफलता भी प्राप्त किया लेकिन फिर स्थित बद से बस्तर हो चुकी है!

नशा तस्करी करने वाले तस्कर सांठगांठ में कर नशा तस्करी कर रहे हैं। बताते चलें कि हनुमना क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के बार्डर के समीप पड़ता है जहां से आए दिन खेप दर खेप पकड़ कर कार्यवाही भी किया गया लेकिन सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए।

क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान एक चर्चित विषय बन चुका है जिस से जनता के बीच एक डर का आभास हो रहा है और भविष्य को‌ लेकर चिंतित हो चुके हैं।

बताते चलें थाना प्रभारी ‌शैल यादव के संरक्षण में पुलिस अधीक्षक के‌ द्वारा संचालित मिशन नशा मुक्ति अभियान में शुरू में ‌ नशा तस्करी करने वाले तस्कर को पकड़ कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी किया गया ‌!

बताते चलें ‌ नशा मुक्ति अभियान के मुताबिक कार्यवाही करके मिडिया के मध्यम से वाहवाही बटोरी और सम्मान प्राप्त किया लेकिन सम्मान प्राप्त करते हैं नशा तस्करी करने वाले नशा तस्कर से सांठगांठ से फिर शुरू हुआ नशा तस्करी जिससे नशा तस्कर खुलेआम नशा तस्करी करना शुरू कर दिया ‌!

जनता के बीच हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव को लेकर अजब गजब चर्चा हो रही जनता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता एवं न्याय की उम्मीद में ‌ अब देखना है ‌ उच्च अधिकारी द्वारा जनता की चिन्ता एवं भविष्य को लेकर थाना प्रभारी शैल यादव पर‌ क्या उच्च अधिकारी द्वारा कार्यवाही की जाती है या फिर जनता सिर्फ न्याय पाने के दरबदर ठोकर खाने के लिए मजबूर होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version