भिंड में मेडिकल कैंप का आयोजन, लगभग एक हजार मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​भिंड में मेडिकल कैंप का आयोजन, लगभग एक हजार मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

डॉक्टर हनुमान श्रीदंदरौआ सरकार की कृपा से सभी लोग प्रशन्नचित होकर निरोगी रहेंगे, भगवान से बड़ा कोई चिकित्सक नहीं है, इसलिए ईश्वर के प्रति आस्थावान रहें और सदैव प्रभु का स्मरण करते रहें: महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज

भिंड में स्व. रामदत्त शर्मा स्मृति स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पीटल ग्वालियर के 10 चिकित्सकों के अलावा डॉ डीके शर्मा और डॉ प्रभात उपाध्याय मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में सुबह से शाम तक करीब एक हजार मरीजों का  विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। शुभारम्भ समारोह का मंच संचालन समाजसेवी गणेश भारद्वाज और संयोजन समाजसेवी मनीष ऋषीश्वर के द्वारा किया गया।  इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी अमित जैन, संजीव बरुआ, राहुल भारद्वाज, दंदरौआ धाम के प्रवक्ता द्वय ओम प्रकाश पचौरी व जलज त्रिपाठी, राजीव चतुर्वेदी ,मयंक दीक्षित, साबिर खान, रहीश खान, धीर सिंह सुरेश शर्मा एवं बड़ी संख्या उपचार हेतु जनसामान्य जन उपस्थित रहे।​भिंड में मेडिकल कैंप का आयोजन, लगभग एक हजार मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

इन चिकित्सकों ने किया था परीक्षण और उपचार:-

डॉ आर सी उपाध्याय, डॉ अनिमेष उपाध्याय, डॉ प्रभात उपाध्याय, डॉ धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ मनोज शर्मा, डॉ नितिन शर्मा, डॉ शिखा उपाध्याय, डॉ वरुण शर्मा, डॉ डी. के शर्मा, डॉ कौशल शर्मा, डॉ नीरज पाण्डेय।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version