मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हिया के वार्ड क्रमांक 4 में महिलाओं द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है, पंचायत में जाकर शिकायत करने के बावजूद भी आश्वासन दिया जा रहा है की एक हफ्ते में नल में पानी मिलना शुरू हो जाएगा पर पंचायत का एक नल लगा हुआ है जिस ग्रामीण के घर के पास यह नल लगा हुआ है वह गांव वासियों को पानी लेने नहीं देता है और कहता है कि पहले मैं अपने खेत में पेड़ पौधों को पानी दूंगा जब मेरा पानी हो जाएगा तब दूसरों को पानी भरने दूंगा, वह नल 3 घंटे तक चलता है पंचायत का और हमारे वार्ड क्रमांक 4 में पानी नहीं आता है तो इसकी शिकायत पंचायत को दे दी गई है परंतु अभी तक निराकरण नहीं किया गया है और हम लोगों को आधा किलोमीटर दूर पानी लेने कुएं में जाना पड़ता है, पूरा गांव उसी कुए से पीने का पानी लाता है जिससे पानी कुएं में खत्म हो जाता है जिससे और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। उस अधिकारी को समय रहते ध्यान देने की जरूरत है।
